The Patil News
Apply For Reporter Advertise With Us About Us

Administration

Our Team Admin Login

Connect With Us

YouTube Facebook Instagram Twitter WhatsApp

Contact Us

thepatilnews@gmail.com

+91 8390794833, 9604938312

Hasan Electricals Opp., Gandhi Chowk, Chandrapur-442402

मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम के तहत संस्थानों का पंजीयन अनिवार्य

News Image

हनुमानगढ़। मोटर परिवहन कार्य में नियोजित चालक, परिचालक और हैल्पर जैसे कार्मिकों के संरक्षण एवं उनकी सेवा दशाओं में सुधार के लिए मोटर परिवहन कर्मकार अधिनियम 1961 राज्यभर में लागू है। इस अधिनियम के अनुसार यदि किसी संस्थान में दो या उससे अधिक कर्मचारी मोटर परिवहन कार्य में नियोजित हैं, तो उस संस्थान का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।श्रम विभाग के LDMS पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://labour.rajasthan.gov.in/RuleMotr.aspx पर उपलब्ध है।अधिनियम के अंतर्गत मोटर परिवहन कर्मचारियों के दैनिक कार्य का समय अधिकतम 8 घंटे निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश, ओवर टाइम की सीमा और उसके लिए निर्धारित राशि का भी प्रावधान किया गया है। श्रम कल्याण अधिकारी देवेन्द्र मोदी ने जिले के सभी परिवहन नियोजकों जैसे ट्रांसपोर्टर्स, बस ऑपरेटर्स तथा स्कूल व कॉलेज संचालकों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने संस्थान का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिनियम की अवहेलना करने पर दोषी नियोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

वाचक प्रतिक्रिया (0)

तुमची प्रतिक्रिया नोंदवा:
या बातमीवर अजून एकही प्रतिक्रिया आलेली नाही. पहिली कमेंट तुम्ही करा!
२-३ किमी अचूक हवामानासाठी: कृपया GPS चालू करा.
ब्रेकिंग न्यूज़
🔔आमदर सुधीर मुनगंटीवार यांच्या पाठपुराव्यामुळे चंद्रपूरला शासकीय बी.एस्सी. नर्सिंग महाविद्यालयाची मंजुरी.🔔चंद्रपूरच्या वाहतूक कोंडीवर रिंगरोड च्या माध्यमातून कायमस्वरूपी उपाय करा - आमदार किशोर जोरगेवार.🔔पीएम श्री शहीद भगतसिंग प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाळेत प्रवेशोत्सव.🔔मोठी स्वप्ने पाहा; ज्ञान, जिद्द आणि कर्तृत्वाच्या बळावर महाराष्ट्राचा गौरव वाढवा! – आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔मोरवा येथील चिमुकलीवर अत्याचाराचा प्रयत्न करणाऱ्या नराधमावर कठोरात कठोर कारवाई करा!🔔छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ नाव नाही, तर स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ती आणि रयतेच्या कल्याणाचा सर्वोच्च विचार- आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔जिवती तालुक्यातील शेतकऱ्यांना शासकीय योजनांचा लाभ मिळण्यासाठी तातडीने कार्यवाही करा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.🔔लोकशाहीच्या रक्षणासाठी लढलेल्या लोकतंत्र सेनानींचा त्याग नव्या पिढीपर्यंत पोहोचला पाहिजे : आ. सुधीर मुनगंटीवार.