The Patil News
Apply For Reporter Advertise With Us About Us

Administration

Our Team Admin Login

Connect With Us

YouTube Facebook Instagram Twitter WhatsApp

Contact Us

thepatilnews@gmail.com

+91 8390794833, 9604938312

Hasan Electricals Opp., Gandhi Chowk, Chandrapur-442402

सपना दीदी के सानिध्य में बालाजीपुरम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वर विश्वविद्यालय में दादी प्रकाशमणि की 18 पुण्यतिथि पर रक्तदान महा कल्याण अभियान चलाया गया।

News Image

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय बालाजीपुरम केंद्र पर दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए केंद्र संचालिका सपना दीदी के सानिध्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम दादी प्रकाशमणि को दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सपना दीदी ने अपने उदबोधन में कहा कि दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि है, जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। दादी ने विश्व शांति के पैगाम की नींव रखी।

  अपने चार दशक की अथक सेवाओं में अध्यात्म और राजयोग के संदेश को भारत नहीं विश्व के 140 देश में पहुंचा दिया। आपने अध्यात्म की ऐसी अलख जगाई की 40,000 बाल ब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारियों की रूहानी सेना तैयार कर दी। कुमारो के प्रति भी आपका विशेष प्रेम स्नेह के चलते आपको कुमारका दादी भी कहते हैं। आपको संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 1987 में एक अंतरराष्ट्रीय तथा पांच राष्ट्रीय स्तर के शांति दूत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा, भाजपा नेता श्री मनोज कटारे जी सहित अन्य अतिथियों ने भी श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान अभियान के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। सर्वप्रथम ब्लड डोनेशन वरिष्ठ भाजपा नेता कार्य समिति सदस्य भाई मनोज कटारे जी ने किया।

 इसके पश्चात लायन अमोल अग्रवाल सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में सम्माननीयो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉक्टर प्रशांत चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी अतुल रत्नशी शाह, गोविंद देवलिया, लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायन डॉक्टर रवि साहू, अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन जी एस चौहान, लायन अमित सनस, लायन अमोल अग्रवाल, आदि लायंस क्लब के सभी मेंबर, बीके चमन लाल जी, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर श्रीनाथजी, रुद्र प्रताप सिंह राजपूत विदिशा न्यूज़ एवं विदिशा के अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चाय, कॉफी,फल फ्रूट्स एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम का संचालन भाई जी लक्ष्मण समरवाल एवं लायंस पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने किया। केंद्र संचालिका सपना दीदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

वाचक प्रतिक्रिया (0)

तुमची प्रतिक्रिया नोंदवा:
या बातमीवर अजून एकही प्रतिक्रिया आलेली नाही. पहिली कमेंट तुम्ही करा!
२-३ किमी अचूक हवामानासाठी: कृपया GPS चालू करा.
ब्रेकिंग न्यूज़
🔔आमदर सुधीर मुनगंटीवार यांच्या पाठपुराव्यामुळे चंद्रपूरला शासकीय बी.एस्सी. नर्सिंग महाविद्यालयाची मंजुरी.🔔चंद्रपूरच्या वाहतूक कोंडीवर रिंगरोड च्या माध्यमातून कायमस्वरूपी उपाय करा - आमदार किशोर जोरगेवार.🔔पीएम श्री शहीद भगतसिंग प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाळेत प्रवेशोत्सव.🔔मोठी स्वप्ने पाहा; ज्ञान, जिद्द आणि कर्तृत्वाच्या बळावर महाराष्ट्राचा गौरव वाढवा! – आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔मोरवा येथील चिमुकलीवर अत्याचाराचा प्रयत्न करणाऱ्या नराधमावर कठोरात कठोर कारवाई करा!🔔छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ नाव नाही, तर स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ती आणि रयतेच्या कल्याणाचा सर्वोच्च विचार- आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔जिवती तालुक्यातील शेतकऱ्यांना शासकीय योजनांचा लाभ मिळण्यासाठी तातडीने कार्यवाही करा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.🔔लोकशाहीच्या रक्षणासाठी लढलेल्या लोकतंत्र सेनानींचा त्याग नव्या पिढीपर्यंत पोहोचला पाहिजे : आ. सुधीर मुनगंटीवार.